दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोरटंगा के एक 45 वर्ष युवक निरंजन कुमार सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार की देर रात की है। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और आवेश में उसने कीटनाशक दवा खा लिया। युवक के छोटे-छोटे बच्चे है। वह टोटो चलाकर परिवारों का भरण-पोषण किया करता था। रात में ही परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। युवक की मौत होने पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.