औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- माली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के फूलडीहा भुइंया बिगहा गांव के पास रामरेखा नदी किनारे से 45 लीटर देसी शराब बरामद कर जब्त की। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर शराब छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध महुआ शराब बरामद हुई है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है और तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...