सहरसा, फरवरी 28 -- महिषी एक संवाददाता । जलई थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शंकरथुआ सलुईस गेट के समीप बलान बांध के नीचे 5 कार्टन में रखा 45 लीटर शराब बरामद किया, जिसमें राॅयल स्टेज एवं राॅयल चौलेंज ब्रांड शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार जलई थानाध्यक्ष दीपक कुमार को बलान बांध के नीचे झाड़ी के समीप शराब का कार्टन होने की गुप्त सूचना मिली। थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई अशोक मंडल थाना पुलिस बलों के साथ सत्यापन के लिए गन्तव्य स्थल पर पहुंचे। शंकरथुआ गांव के समीप बने सलुईस गेट से दो सौ मीटर उत्तर दिशा में बलान बांध के नीचे झाड़ी के समीप अंग्रेजी शराब का पांच कार्टन लावारिश अवस्था में छिपाकर रखा मिला। कार्टन खोलने पर प्रत्येक कार्टन में 375 एमएल का 24 बोतल अंग्रेजी शराब मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब को जब्त कर अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.