रामपुर, अप्रैल 5 -- शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ग्राम रायपुर का मझरा में बरसाती नदी पर पुलिया एवं सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे जहां क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का आवागमन सुगम हो जाएगा, वहीं किसानों को भी अपने खेतों पर आने जाने की सहूलियत मिल जाएगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रायपुर के मझरे एवं पंजाबनगर के मझरे के बीच बरसाती नदी है। इस नदी पर दोनों गांवों को आपस में जोड़ने के लिए कोई पुलिया नहीं थी, जिस कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन के लिए काफी दिक्कतें होती थीं। करीब आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर ग्रामीणों का आवागमन होता था। स्कूली बच्चों की भी मुश्किलें बढ़ जाती थीं। दोनों गांवों के किसान नदी के आर-पार स्थित अपने खेतों पर नहीं जा पाते थे। ऐ...