45 लाख रुपये से होगी पांच हजार कुत्तों की नसबंदी
रामपुर, जून 2 -- रामपुर। रामपुर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका ने विशेष नसबंदी अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर के करीब पांच हजार कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण कराया जाएगा। नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई मोहल्लों में कुत्तों के झुंड राहगीरों और बच्चों के पीछे दौड़ने लगते हैं, जिससे लोग भयभीत रहते हैं। सबसे अधिक परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कुत्तों के काटने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हाल यह हो गया है कि अब लोग आवारा कुत्तों के भय से सड़क पर हाथ में डंडा लेकर निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर हाथ में कुछ भी खाने-पीने का सामान हो तो उसे देखकर सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते एकदम से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.