सहारनपुर, मार्च 5 -- नागल। बीती रात थाना पुलिस ने स्टेट हाईवे से बाइक सवार एक नशा तस्कर को 35 लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि त्योहार को देखते हुए थाना पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी, इस दौरान पुलिस टीम को बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया, पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया। जिसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से करीब 45 लाख रुपए कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील कुमार पुत्र जगपाल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार बताया। जिसके कब्जे से एक इलैक्ट्रॉनिक कांटा, 700 रुपये नगद एक बाइक भी बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.