रामपुर, मार्च 3 -- पंजाब से खैर की लकड़ी के साथ ही करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ देने के मामले में निलंबित वन रेंजर के साथ ही चार और आरोपियों पर वन विभाग की ओर जल्द प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है। इस मामले में कई और गर्दन फंसना तय माना जा रहा है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व डीएफओ प्रणव जैन ने वन रेंजर समेत चार आरोपियों के खिलाफ जांच के लिए एसपी को पत्र लिखा है। जिसके बाद जांच शुरू हो चुकी है। जांच में आरोप साबित होने पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पीपली वन क्षेत्र में बीते वर्ष से लगातार तस्करों के होसले बुलंद होते जा रहे है। आकड़ो की माने तो जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक पुलिस और लकड़ी तस्करों को बीच लगभग 25 मुठभेड़ हो चुकी है। इन मुठभेड़ों के दौरान पुलिस के दृारा तस्करों के 17 वाहन पुलिस की गिरफ्त में आ चु...