लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में 45 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। यहां विद्यार्थियों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं दी जाएंगी। शोध व नवाचार को बढ़ावा भी दिया जाएगा। गुणवत्तापरक शिक्षा छात्रों को मिले इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित कर विद्यार्थियों को विशेषज्ञ ज्ञान दिया जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की मदद से यह उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों के लिए यहां पर अत्याधुनिक प्रशिक्षण मशीनें लगाई जाएंगी और विशेषज्ञों की मदद से इन्हें प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उच्च स्तरीय शोध व नवाचार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकी का ज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.