गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर-बस्ती मंडल के चार राजकीय पॉलिटेक्निक समेत सूबे के 45 पॉलिटेक्निक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। बुधवार की देर रात प्रदेश सरकार के विशेष सचिव विनोद कुमार ने भवन निर्माण की मानकीकृत लागत 07.06 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुए 50 फीसदी धनराशि 159.02 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर भवन निर्माण शुरू किया जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक गोरखपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक मुजेहना हाटा कुशीनगर, राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना महराजगंज एवं राजकीय पॉलिटेक्निक छबीलहाखोर बस्ती समेत सूबे के 45 पॉलिटेक्निक को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। गोरखपुर मंडल में यूपी राजकीय निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.