45 यात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
मोतिहारी, जुलाई 26 -- बंजरिया प्रखंड से सावन माह के पावन अवसर पर 45 यात्रियों का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रविवार को रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व शहर के समाजसेवी ने सभी भक्तों को तौलिया व शॉल देकर सभी को सम्मानित किया । यात्रा के पूर्व सभी यात्रियों ने बाबा बर्फानी की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा आरती की । इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्तों को फूल-माला पहनाकर एवं जयकारों के साथ भव्य विदाई दी। पूरा माहौल "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा।यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए निकले । भक्त रविवार को सप्तक्रांति से आनंद विहार जाकर सोमवार को दिल्ली से जम्मूतवी के लिए जाएंगे और 29 जुलाई को सभी भक्त बाबा अमरनाथ का दर्शन करेंगे । मौके पर भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.