औरैया, दिसम्बर 6 -- तहसील अजीतमल में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे, लेकिन कुल 45 शिकायतों में से केवल छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शिकायतों के अंबार और धीमी कार्यवाही को देखते हुए अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी संतकुमार ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए और संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनताओं की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए एसडीएम निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार, बीडीओ अतुल यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.