संभल, अप्रैल 6 -- रेलवे फाटक 35 बी पर रविवार की सुबह फाटक पर राहगीर लगभग 45 मिनट तक जाम में फंसे रहे। तीन ट्रेन में पास होने के बाद फाटक खुलने पर जाम खुला। रेलवे फाटक 35बी रविवार की सुबह 10:15 बजे बंद होकर 11 बजे खुला। इस दौरान फाटक के दोनों और जाम की स्थिति बन गई। एक तरफ बदायूं चुंगी तक और दूसरी तरफ माल गोदाम रोड अंबेडकर मूर्ति तक जाम की स्थिति बन गई। ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड के हाथ पांव फूल गए। जाम के दौरान लोगों बाहर निकलने को लेकर राहगीरों में आपस में नोकझोंक भी देखने को मिली। करीब आधे घंटे बाद जाम खुला तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली। जाम की स्थिति का मुख्य कारण रेलवे फाटक 36बी पर लंबे समय से हो रहे ओवर ब्रिज निर्माण के कारण भी बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.