प्रयागराज, मार्च 29 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा-2025 प्रयागराज और लखनऊ के 27 केंद्रों पर रविवार से शुरू हो गई। 29 मार्च से एक अप्रैल तक दो पालियों में सुबह नौ से 12 बजे तक और 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में पहले दिन सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर हो रहा है। उसके बाद तीन दिनों तक सामान्य अध्ययन के छह प्रश्नपत्र होंगे। प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4757 और लखनऊ के 15 केंद्रों पर 6646 कुल 11,403 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक सत्र की परीक्षा के लिए दो अलग-अलग कलर/कोड के ट्रंक में प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका (क्यूसीएबी) ट्रेजरी में रखी जाएगी। प्रत्येक सत्र से संबंधित प्रश्नपत्र के दो सेटों (जो अलग अलग कलर एवं गोपनीय कोड के होंगे) में से किस कलर एवं कोड का प्रश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.