फतेहपुर, जून 18 -- बिंदकी, संवाददाता। नगर में अतिक्रमण हटाने के लिये अभियान शुरु हुआ। नगर पालिका टीम जेसीबी लेकर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में 45 मिनट तक जेसीबी दौड़ाने के बाद मात्र एक दुकानदार पर ही जुर्माना हो सका। बारिश होते ही अभियान थम गया।पालिका टीम ने गुरूवार शाम साढ़े चार बजे खजुहा चैराहा से फाटक बाजार तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी के साथ संयुक्त टीम को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सड़क तक फैलाए अतिक्रमण पर फटकार लगाते हुए अवैध रुप से रखे तख्त, बेंच इत्यादि को कर्मचारियों ने उठाकर ट्राली में रख लिया। जिसको देखते हुए दुकानदार बाहर फैले सामान को समेटने में जुट गए। करीब 45 मिनट चले अभियान के दौरान बारिश होने से टीम ने अभियान रोक दिया और वापस लौट गई। इस दौरान टीम ने मात्र एक दुकानदार से एक हजार रूपए का...