45 मिनट गरजे खरगे, 40 मिनट भाजपा पर बरसे
हल्द्वानी, अगस्त 9 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। अपने 45 मिनट के ओजस्वी भाषण में से लगभग 40 मिनट तक खरगे पूरी तरह भाजपा सरकार पर आक्रामक रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के हितों को लेकर तीखे प्रहार किए। खरगे के संबोधन का अधिकांश समय नौजवानों और देश के भविष्य पर केंद्रित रहा। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी और अग्निवीर योजना को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि अग्निवीर योजना के जरिए देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और चार साल की सेवा के बाद युवाओं का करियर अनिश्चितता के अंधेरे में धकेला जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.