कानपुर, जून 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 24 घंटे में सिर्फ 45 मिनट के योग से डिप्रेशन व मोटापा जैसी गंभीर बीमारियां दूर हो रही हैं। अर्पित कुमार ने बिना किसी दवा या डाइटिंग के योग के माध्यम से 10 किलो तक वजन कर लिया है तो अनुश्री ने नियमित योग से बढ़ रहे डिप्रेशन को कंट्रोल कर लिया है। यह फायदा सिर्फ अर्पित या अनुश्री को नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों को मिल रहा है, जो बिगड़ी दिनचर्या और बढ़ते तनाव से परेशान हैं। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में संचालित योग ओपीडी में नियमित रूप से ध्यान, सूर्य नमस्कार समेत विभिन्न योग कराए जाते हैं। यह भी पढ़ें- सीएसजेएमयू में शुरू होगी नृत्य योग अकादमी विभाग के शिक्षक व विशेषज्ञ डॉ. किशोर ने बताया कि ओपीडी में अधिकतर मरीज बिगड़ी दिनचर्या और अधिक तनाव के कारण हो...