देवघर, अगस्त 6 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को मेला क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने कुल 45 पेड़े नमूनों की जांच की, जिनमें 42 सही पाए गए, जबकि 3 नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। जांच के क्रम में कुल 42.5 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा मौके पर ही नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्गों पर ढाबों और होटलों की चेकिंगनिरीक्षण की प्रक्रिया उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न पेड़ा प्रतिष्ठानों, होटलों और भोजनालयों की सघन जांच की। निरीक्षण के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के ...