मधुबनी, अप्रैल 28 -- राम शरण साह। मधुबनी। जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत 45 पुलिस अफसरों के वेतन पर एसपी योगेंद्र कुमार ने रोक लगा दी है। मंगलवार को एसपी ने कार्रवाई से सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया। जिन अफसरों पर गाज गिरी है उसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं सहायक सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक की माने तो अनुसंधान में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। सबसे अधिक एससी एसटी थाना के चार तथा भेजा एवं औंसी थाना के तीन-तीन अनुसंधानकर्ताओं पर गाज गिरी है। एससी एसटी थाना के सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश कुमार, प्रियंका कुमारी, अमन कुमार सिंह तथा सहायक सब इंस्पेक्टर राधा देवी के वेतन पर रोक लगाई गई है। यह भी पढ़ें- अरवल, परासी एवं कलेर थानाध्यक्षों का वेतन करें बंद भेजा थाना के सब इंस्पेक्टर संदिप कुमार, विद्याभूषण चौबे एवं सहायक सब इ...