45 पाउच शराब के साथ युवक को दबोचा
गाजीपुर, मई 15 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भक्सी नहर पुलिया के पास पुलिस ने गुरुवार की रात को अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया तस्कर बिहार के वैशाली जिला कारहने वाला है। शुक्रवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया गया। दिलदारनगर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान भक्सी पेट्रोल पंप के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में अवैध शराब लेकर भक्सी नहर पुलिया के पास खड़ा है। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपना नाम सुजीत कुमार उर्फ गोबिंद पुत्र पंक्षीलाल निवासी मोहनपुर थाना राधोपुर जिला वैशाली (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 पाउच देशी शराब बरामद हुई। उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.