45 पव्वे देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
मेरठ, मई 17 -- थाना बहसूमा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव मोडकला मोड़ पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 45 पव्वे मिस इंडिया मार्का देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रॉबिन पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम मोडकला थाना बहसूमा बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.