मेरठ, मार्च 23 -- थाना सरूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पव्वे देशी शराब बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को थाना सरूरपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने भूनी मार्ग की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 45 पव्वे देशी शराब मसाला दिलदार मार्का, 200 एमएल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी भूनी, बताया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। इसे लेकर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शर...