45 नव प्रवेशी संस्कृत छात्रों का सम्मान
रिषिकेष, अप्रैल 15 -- श्री दर्शन महाविद्यालय में बुधवार को 45 नव प्रवेशी छात्रों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने छात्रों को महाविद्यालय की महत्ता के बारे में बताया। बुधवार को मुनिकीरेती स्थित श्री दर्शन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सभासद विनोद खंडूरी ने किया। छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अत्यन्त भाग्यशाली हैं कि आपने संस्कारयुक्त संस्कृत शिक्षा अध्यन के लिए प्रवेश प्राप्त किया है। यदि सभी अपनी पूर्ण क्षमता का प्रयोग करते हुए मनोयोग से अध्ययन करते हैं तो अपने इस सौभाग्य को और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर कर सकते हैं एवं समाज में नवीन ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. कमल डिमरी ने कहा कि लंबे समय से इस महाविद्यालय में संस्कृत छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.