सहारनपुर, जनवरी 24 -- दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज द्वारा सौहार्द कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर एवं संस्था के संरक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी द्वारा सदस्यों को प्रार्थना कराकर की गई। इसके उपरांत मंचासीन पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था की पिछली तिमाही की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए महासचिव (का.) बलजीत सिंह चावला ने सदस्यों से संवाद किया और संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में सही उत्तर देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। महासचिव ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व निष्ठा, त्याग, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.