45 नए विद्यालयों में स्थापित होंगी 'लर्निंग बाय डूइंग' लैब, व्यावसायिक शिक्षा से बढ़ेगा जुड़ाव
गौरीगंज, जुलाई 11 -- अमेठी, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद में 'लर्निंग बाय डूइंग' कार्यक्रम का विस्तार किया जा रहा है। फेज-2 के तहत जिले के 45 विद्यालयों में अत्याधुनिक लर्निंग बाय डूइंग लैब स्थापित की जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से बच्चों को केंद्रीय भंडारण निगम से प्राप्त 155 प्रकार की शिक्षण एवं प्रयोगात्मक सामग्रियों की सहायता से व्यवहारिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इन प्रयोगशालाओं में बच्चे प्रयोग करके सीखेंगे, जिससे उनकी विषयों के प्रति रुचि और समझ दोनों विकसित होगी। राज्य स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, कृषि तथा विद्युतीकरण सहित चार प्रमुख ट्रेडों से संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रयोगशालाओं का गठन प्रत्येक चयनित विद्यालय को स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.