गौरीगंज, फरवरी 26 -- कमरौली संवाददाता। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के प्रायोजन तथा राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान के सहयोग से सेंटर ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट,रोड नंबर-4 कमरौली में आयोजित 45 दिवसीय उद्यमिता विकास एवं कृषि आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। 13 जनवरी से चल रहे इस प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एके सिंह ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के चीफ मैनेजर अजय शर्मा रहे, जबकि विशेष अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा इंडस्ट्रियल एरिया के मैनेजर संजय कुमार उपस्थित रहे। निदेशक इंजी. संजय सिंह व नोडल ऑफिसर राकेश शुक्ला भी मंचासीन रहे।मुख्य अतिथि अजय शर्मा ने प्रतिभागियों से 20 लाख रुपये तक ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्...