45 दिन से अफसरों की लॉगिन में अटकी 283 बुजुर्गों की पेंशन
कन्नौज, अगस्त 19 -- कन्नौज। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन करने के बाद भी जिले के 283 बुजुर्गों को लाभ के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। पेंशन के लिए किए गए आवेदन विभिन्न ब्लाक और तहसील स्तर पर अधिकारियों की लॉगिन में अटके हुए हैं। खास बात यह है कि इनमें सभी आवेदन 45 दिन या उससे अधिक समय से लंबित बताए गए हैं। आवेदन आगे न बढ़ने से पात्र बुजुर्गों को पेंशन योजना का लाभ मिलने में देरी हो रही है। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र बुजुर्गों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। आवेदन के बाद संबंधित स्तर पर जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर उसे आगे बढ़ाया जाता है। इसके बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल पाता है। जिले में 283 आवेदन इसी प्रक्रिया में अधिकारियों की लॉगिन पर लंबित पड़े हैं। लंबे समय से आवेदन लंबित होने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.