हापुड़, मार्च 14 -- जनपद में पशु पालन विभाग ने पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से मुक्ति दिलाने के लिए 45 दिन का अभियान चलाया था। जिसमें 2 लाख 62 हजार पशुओं का टीकाकरण किया गया। यह अभियान 22 जनवरी से 10 मार्च तक चला था।पशु चिकित्सा अधिकारी ओपी मिश्रा ने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाना संक्रामक रोग है, जिससे दुधारू पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर जनपद में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पशु चिकित्सकों और विभागीय कर्मचारियों की टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने गांव-गांव जाकर पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण किया। पशुपालकों को रोग के लक्षणों, बचाव के उपायों और समय-समय पर टीकाकरण कराने के महत्व के बारे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.