लातेहार, मार्च 10 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित ओरसा घाटी में 18 जनवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। घटना को करीब 45 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दुर्घटनास्थल पर अब तक बैरिकेडिंग या कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। इसे लेकर प्रखंड वासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक अधिकारी और विभाग सक्रिय दिखे। लेकिन मामला मीडिया में शांत होते ही प्रशासन भी पूरी तरह मौन हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो यहां दोबारा बड़ा हादसा हो सकता है। प्रखंड वासियों ने लातेहार उपायुक्त और डीडीसी से मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.