45 दिन बाद पहुंचा रिजवान का शव, पिता की आंखों से छलके आंसू
सिद्धार्थ, अगस्त 10 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। सऊदी अरब के नजरान शहर में करीब डेढ़ माह पहले हृदयगति रुकने से मृत डोकम अमया गांव निवासी रिजवान अहमद (60) का पार्थिव शरीर रविवार को 45 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम सवा छह बजे स्थानीय कब्रिस्तान में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। रविवार सुबह हवाई मार्ग से रिजवान का शव लखनऊ स्थित अमौसी हवाई अड्डे पहुंचा। जरूरी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हवाई अड्डा प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए। करीब चार घंटे बाद शाम साढ़े चार बजे पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। रिजवान के शव के पहुंचने की सूचना पर पहले से बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर के पास जुटे थे。
परिवार का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.