बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं। भूमि क्रय करने के बाद निश्चित अवधि में दाखिल खारिज नहीं हो पा रहे हैं। जिसकी वजह से लोग परेशान होते हैं और तहसीलों के चक्कर काटते हैं। दाखिल खारिज निर्धारित अवधि में न होने के कई कारण हैं, जिनमें मुख्य कारण खतौनियों में अंश सही न होना है। सदर, दातागंज, बिल्सी, बिसौली, सहसवान तहसील में करीब 800 फाइलें दाखिल खारिज के लिए अटकी हुई हैं। जिन लोगों से भूमि क्रय कर रखी है वह दाखिल खारिज कराने के प्रयास में तहसील के चक्कर काट रहे हैं, ऐसा नहीं है की तहसील के अफसरों द्वारा दाखिल खारिज करने में देरी की जा रही हो। दाखिल खारिज अटकने के पीछे का मुख्य कारण खतौनियों में अंश गलत होना है। जब तक विक्रेता का खतौनी में अंश सही नहीं होगा तब तक दाखिल खारिज भी नहीं किया जा सकता है, ऐसी स्थिति में भूमि क्रय करने वाले व्यक्ति के लिए वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.