बगहा, मई 10 -- श्रीकांत गुप्ता बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । नगर विकास एवं आवास विभाग ने विभागीय तथा नगर निकायों की ओर से आमंत्रित की जाने वाली निविदाओं के निष्पादन को लेकर काफी सख्त है। प्रधान सचिव विनय कुमार ने सभी नगर निगमों के नगर आयुक्तों तथा नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र भेजकर बरसात को ले निर्माण कार्यों में तेरी लाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- 45 दिनों में िनकायों का टेंडर हो िनष्पादितनिविदाओं की प्रक्रिया में देरी विभाग का मानना है कि टेंडर के निष्पादन में हो रही देरी से योजनाओं के कार्यान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए योजनाओं एवं सेवाओं की जटिल अधिप्राप्ति को छोड़कर अन्य सभी निविदाओं के लिए नए मानदंड तय किए गए हैं।टेंडर आमंत्रित करने से लेकर कार्यादेश जारी करने तक की अवधि सामान्यत...