हाथरस, जून 23 -- पुरदिलनगर। पुरदिल नगर के युवा सनातन धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी दिनेश शर्मा स्नेही' ने अपनी अद्भुत आस्था, दृढ़ संकल्प और अटूट इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए मंगलवार को अपनी 45 दिवसीय पदयात्रा के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। अगला पड़ाव उनका बाबा बर्फानी के दरबार होगा। स्नेही जी 10 मई को अपने निवास पुरदिल नगर से नगर भ्रमण एवं नागरिकों के आशीर्वाद के के बाद अमरनाथ यात्रा लगभग 17 सौ किलोमीटर, के लिए पैदल रवाना हुए थे। इस कठिन यात्रा के दौरान उन्होंने अनेक प्रमुख सिद्धपीठों एवं शक्तिपीठों के दर्शन किए,। जिनमें कर्णवास, बेलोन, चौडरे वाली देवी, शाकंभरी देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैना देवी, चिंतपूर्णी देवी, ज्वाला देवी, नागरकोट ब्रजेश्वरी देवी, बगलामुखी देवी तथा चामुंडा देवी प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें- पैदल पहुंचे वैष्णो देवी,अब अम...