एटा, अप्रैल 26 -- जिले में गर्मी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सूर्य देव के तल्ख तेवरों ने जनजीवन को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया। दोपहर के समय पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिसके साथ 32 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया। आलम यह रहा कि जो बाजार हमेशा ग्राहकों से गुलजार रहते थे, वहां दोपहर में सन्नाटा पसरा नजर आया। रविवार की सुबह से ही धूप के तेवर इतने तीखे रहे कि दोपहर होने तक गर्म हवाओं ने आग उगलना शुरू कर दिया। राहगीर चेहरे को कपड़े से ढंककर निकलते दिखे। यह भी पढ़ें- हीटवेव का असर, दोपहर होते ही बाजार बेजार, गलियां तक सूनी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का रस, शिकंजी, बेल का शरबत और लस्सी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। भीषण तपिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.