चाईबासा, मई 24 -- गुवा। गुवा में पड़ रही 45 डिग्री की भीषण गर्मी के बावजूद कच्छी धौड़ा में आयोजित 24 पहर 72 घंटे का श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन दूसरे दिन शनिवार को भी श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच श्रद्धालुओं और कीर्तन मंडलियों का उत्साह कम नहीं हुआ। झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा से पहुंचे कीर्तन मंडलियों द्वारा लगातार हरिनाम संकीर्तन किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन कमेटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ लोटाढ़ गांव कीर्तन मंडलियों और श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए पंडाल में कूलर लगाए गए हैं, ताकि गर्मी के कारण किसी को परेशानी न हो। इसके अलावा पेयजल और विश्राम ...