बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में गर्मी ने इस समय अपने तेवर बेहद तीखे कर लिए हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरा जिला दिनभर आग की तरह धधकता रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी नजर आईं और जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढंककर सफर करते दिखाई दिए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर वर्ग के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या से लोग जूझ रहे हैं。 यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर और हीटवेब का असर, पंखा, कूलर हुए बेअसरगर्मी का असर तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर इस कदर है कि घरों मे...