देहरादून, अप्रैल 29 -- रुड़की। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पवन को गिरफ्तार किया। मंगलवार की रात पुलिस ने आरोपी को 45 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकड़ा था। आरोपी पवन ग्राम खुब्बनपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान कांस्टेबल विनय थपलियाल और संजय पंवार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...