कोडरमा, फरवरी 12 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत संचालित 45 झारखंड एनसीसी बटालियन में कार्यरत आठ एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स को पदोन्नति प्रदान की गई। बटालियन परिसर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) ने की। कार्यक्रम के दौरान कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) द्वारा सभी एएनओ को थर्ड ऑफिसर से सेकंड ऑफिसर पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति प्राप्त करने वाले एएनओ में सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी (सीएच प्लस टू हाई स्कूल), अभय नारायण (लतबेधवा स्कूल), सत्यानंद यादव ( उच्च विद्यालय), रनबीर रॉय ( पूतो स्कूल), जयनंदन पांडेय (हाई स्कूल फुलवरिया), अमलेश कुमार ( चाराडीह), रंजीत यादव (आदर्श मध्य विद्यालय, माधवटांड) व अनिल कुमार (डीएवी स्कूल) शामिल हैं। मौके पर कर्नल विजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.