जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- घाटशिला। 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। 17वें राउंड के परिणाम सामने आ गए हैं, जिसमें झामुमो (जेएमएम) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की बढ़त और भी मज़बूत होती दिख रही है।17वें राउंड तक जेएमएम प्रत्याशी को कुल 89,251 मत प्राप्त हुए हैं।वहीं भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को अब तक 56,446 मत मिले हैं।दोनों के बीच बढ़त अब बढ़कर 32,805 मतों तक पहुँच गई है।जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को अब तक कुल 11,235 वोट मिले हैं।अन्य प्रत्याशी बहुत पीछे चल रहे हैं और मुकाबला मुख्य रूप से जेएमएम और भाजपा के बीच ही नज़र आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.