सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- परिहार, एक संवाददाता। एसएसबी 51वीं बटालियन भगवतीपुर के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से मादक पदार्थ की तस्करी कर ला रहे दो बदमाशों को दबोच लिया। उसके पास से एसएसबी जवानों ने 45 ग्राम हेरोइन जैसे दिखने वाले मादक पदार्थ बरामद किए गए है। तस्करों की एक बाइक भी जब्त की गयी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के बेला मच्छपकौनी निवासी मोहम्मद मुस्तुफा अंसारी के पुत्र मोहम्मद कोनैन अंसारी व मजरूल अंसारी के पुत्र अफजल अंसारी के रूप में की गयी है। एसएसबी ने जब्त हेरोइन व बाइक के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए बेला पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में उप निरीक्षक तुलेयाम के बयान पर एफआईआर कर ली है। वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत सीतामढ़ी में भेज दिया है। सूचना पर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.