मधेपुरा, फरवरी 10 -- घैलाढ़। सीएचसी में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 45 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच की गई। साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। डॉ. राहुल कुमार ने गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने तथा आयरन व कैल्शियम टैबलेट के नियमित सेवन पर जोर दिया। शिविर के दौरान महिलाओं को समय पर टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व और प्रसव बाद देखभाल के संबंध में भी जानकारी दी गई । वहीं उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.