प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। जिले का मौसम पिछले एक सप्ताह से लगातार शुष्क बना हुआ है। छह दिनों में दो दिन संगमनगरी का अधिकतम तापमान प्रदेश में सर्वाधिक दर्ज किया गया। रविवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान में शहरियों का सड़क पर निकला मुश्किल हो गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा और जनजीवन पर असर साफ देखा जा रहा है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों का कहना है कि अभी यह हाल है तो मई, जून में क्या होगा। मौसम विभाग ने 23 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। आगामी एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। रात-दिन का तापमान बढ़ने से घरों में कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। अस्पताल में बिना कूलर वाले वार्ड भट्टी जैसे तपने लगे हैं। तेज धूप, शुष्क पछुआ हवाओं से लू का ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.