45 केंद्रों पर एमएसपी से होगी धान खरीद
कन्नौज, अगस्त 31 -- कन्नौज। खरीफ फसलों की खरीद को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने के लिए जिले में धान, बाजरा और मक्का के कुल 45 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं।इन केंद्रों पर फसल बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रशासन ने किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है। धान की खरीद के लिए चार क्रय एजेंसियों के 29 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं बाजरा और मक्का की खरीद विपणन विभाग के आठ-आठ केंद्रों पर होगी। बाजरा और मक्का की सरकारी खरीद एक अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि धान की खरीद एक नवंबर से शुरू की जाएगीl विपणन मौसम 2026-27 के लिए धान सामान्य का एमएसपी 2,441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान ग्रेड-ए की उपज के लिए किसानों को 2,461 रुपये प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.