जहानाबाद, अप्रैल 1 -- साहीवाल, गिर और थारपारकर गाय खरीद कर सकते हैं पशुपालक किसानों को राज्य से बाहर से गाय की खरीद करनी होगी अरवल, निज प्रतिनिधि। गव्य विकास एवं समग्र भैंस पालन योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 45 किसानों को भैंस और गाय पालने के लिए गव्य विभाग द्वारा स्वीकृति दी जाएगी। इस संबंध में जिला गव्य पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि किसान देसी नस्ल के गाय जैसे साहीवाल, गिर और थारपारकर गाय खरीद कर सकते हैं। इसके लिए किसान गव्य विभाग में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य जाति के लोगों को गाय खरीद करने पर 50 प्रतिशत तथा एससी इबीसी को 75 प्रतिशत अनुदान निश्चित है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आवेदन के आलोक में सभी प्रकार की जांच की प्रक्रिया पूरी करते हुए 45 किसान को गाय खरीद करने के लिए स्वीकृति दी जाएगी। किसानों को राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.