45 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
नोएडा, जून 8 -- नोएडा। दिल्ली से गांजा लाकर शहर के अलग-अलग हिस्से में उसकी आपूर्ति करने वाले तस्कर को फेज दो थाने की पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-93 फुट ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत मंडल के रूप में हुई है। छठी पास 22 वर्षीय विश्वजीत के पास से 45 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह स्कूलों और कॉलेजों के आसपास गांजे की आपूर्ति करता है। झुग्गियों में भी गांजे की तस्करी की जाती है। इसमें तीन गुना तक मुनाफा होता है। आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उसने कई साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस विश्वजीत का आपराधिक इतिहास भी पता कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.