45 किलोग्राम संरक्षित पशु मांस के साथ दुकानदार गिरफ्तार
रुडकी, जून 29 -- रुड़की। गोवंश संरक्षण स्क्वॉयड और कोतवाली रुड़की पुलिस ने इमली रोड पर मांस की दुकान पर छापेमारी कर करीब 45 किलोग्राम संरक्षित पशु मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से दुकानदार दिलशाद निवासी सती मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पशु चिकित्साधिकारी ने मांस को संरक्षित पशु का मांस बताया। इसके बाद मांस को नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान एक छुरी, कुल्हाड़ी, तराजू और बाट भी बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- 45 किलोग्राम संरक्षित पशु मांस के साथ दुकानदार गिरफ्तार यह भी पढ़ें- रुड़की में 45 किलो गोमांस के साथ दुकानदार गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.