घाटशिला, मई 21 -- घाटशिला, संवाददाता। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत झारखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव को लेकर रिस्ट्रक्चरिंग, क्लस्टरिंग एवं गवर्नेंस रिफॉर्म से संबंधित सरकार द्वारा संकल्प जारी किया गया है। इसी विषय पर मंथन के उद्देश्य से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, रांची में मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन कई कॉलेजों में कई विषयों को बंद करने एवं क्लस्टर कॉलेज मॉडल पर गहन विमर्श किया गया। इस मुद्दे पर घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने सरकार से आग्रह किया कि घाटशिला कॉलेज के 45 किलोमीटर के दायरे में कोई अन्य अंगीभूत महाविद्यालय नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्या...