गिरडीह, मई 31 -- गिरिडीह। गिरिडीह जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में जल्द ही लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। यह कॉम्प्लेक्स पपरवाटांड़ स्थित डीसी ऑफिस के समीप 15 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। नगर विकास विभाग, उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार की पहल पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। बतला दें कि हिंदुस्तान अख़बार ने एक वर्ष पूर्व ही इस खबर को प्रकाशित किया था कि गिरिडीह मे मेगा स्पोर्ट्स सेंटर शीघ्र खुलेगा। यह झारखण्ड के रांची के बाद दूसरा मेगा स्पोर्ट्स सेंटर होगा। तीन फेज में होगा निर्माण, पहला टेंडर जारी

झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची द्वारा इस स्पोर्ट्स ...