मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मुरादाबाद। महानगर में आवारा कुत्तों और पशुओं को पकड़ने का अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बुधवार को महानगर के 70 वार्डों में शिकायतों के आधार पर टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 45 आवारा कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। पकड़े गए आवारा कुत्तों में मादा कुत्ते की संख्या 18 बताई जा रही है। इसके अलावा पांच आवारा पशुओं को भी पकड़ कर कान्हा गोशाला भेजा गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। लोग कुत्ते और पशुओं को पकड़वाने के लिए कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर पकड़ने की कार्रवाई करेगी। इस संदर्भ में दिशा निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.