रांची, अप्रैल 16 -- रांची, संवाददाता। उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर सौदेबाजी मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद मुख्य सरगना विकास कुमार समेत 45 आरोपियों की जमानत याचिका पर गुरुवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में केस डायरी की मांग की। साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। इन आरोपियों ने बुधवार को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। जेल में बंद सातों महिला आरोपियों की ओर से भी याचिका दाखिल की गई है। वहीं जेल में बंद और 82 आरोपियों ने जमानत की गुहार लगाते हुए गुरुवार को याचिका दाखिल की है। यह भी पढ़ें- 43 केंद्रों पर शामिल होंगे 15655 परीक्षार्थी, 19 को देंगे परीक्षा जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। मामले में तमाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार क...