45वीं पीएसी में आरक्षी नीतेश को सर्वांग सर्वोतम का पुरस्कार
अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बोरना स्थित 45वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक पूजा यादव के निर्देशन में 393 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में मंडलायुक्त संगीता सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा मार्च पास्ट किया। दीक्षांत परेड के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस विभाग को मिलने वाले नवनियुक्त आरक्षियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधन दिया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें अन्तः कक्षीय विषयों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु आरक्षी सुधीर रौतेला, बाह्य कक्षीय विषयों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु आरक्षी कार्तिक चौधरी, सर्वांग सर्वोतम का पुरस्कार प्रशिक्षु आरक्षी नीतेश को प्रदान किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.